दादरी में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिरा:एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, मलबे में दबे अन्य की तलाश जारी

Oct 04, 2026 - 16:56
0
दादरी में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिरा:एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, मलबे में दबे अन्य की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में तहसील के पास रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन दुकान का लेंटर अचानक गिर गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मलबे में मजदूरों के दबे होने की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, दादरी के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में एक पुरानी दुकान की मरम्मत चल रही थी। दोपहर करीब 12:40 बजे छत का हिस्सा गिरा। बचाव अभियान में इरफान उर्फ टीटू और हैदर अली नाम के दो घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल भेजा गया है। अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौजूद है और मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका पर सर्च अभियान जारी है। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User