गांधी जयंती पर रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त जमा:गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने सुल्तानपुर में किया आयोजन; रक्तदाताओं को किया सम्मानित
सुल्तानपुर में रविवार को गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से दोपहर 2:30 बजे तक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान के लिए सुल्तानपुर के अलावा अमेठी और अयोध्या जनपद से भी लोग पहुंचे। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान जाने से रोकना है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर बीमारी के मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
रक्तदाता विनय सिंह, दीपिका सिंह, मनीष देव भोजवाल, अरुण कुमार, रविन्द्र चौरसिया, आशीष यादव, मनोज यादव, राम मूरत मौर्य, संतोष, आशीष वर्मा, शनि कुमार, रमेश कुमार गुप्ता, प्रणव शर्मा, दीपक गुप्ता, सतीश कसौधन, शैलेंद्र सिंह वर्मा, कीर्ति कुमार आदि ने रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों के लिए जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। नियमित रक्तदान से अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। ट्रस्ट की ओर से भविष्य में भी रक्तदान सहित जनहित से जुड़े अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
शिविर में जिला संरक्षक राम सुमेर गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, विधिक सलाहकार राकेश वर्मा, सचिव हृदय राम पाल, उपाध्यक्ष पवन यादव, अंकित गुप्ता, शिक्षक मनीष देव गुप्ता (अयोध्या), अजय आनंद, पुष्पेंद्र कुमार, अरविंद, अमेठी जिलाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक चौरसिया, सेतराम और रविशंकर चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अमेठी जिलाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप और सत्यम गुप्ता (मंत्री) द्वारा सर्वसम्मति से नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उत्कर्ष गुप्ता को अध्यक्ष, राजू कौशल को उपाध्यक्ष, शनि कुमार को महामंत्री, सतीश कसौधन को सचिव और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)