डालीगंज में पानी का रिसाव, एलडीए ने दी सफाई:एलडीए की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, बताया- मुख्य स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं, सुरक्षा के लिए स्टोन पिचिंग शुरू

Oct 06, 2026 - 12:43
0
डालीगंज में पानी का रिसाव, एलडीए ने दी सफाई:एलडीए की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, बताया- मुख्य स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं, सुरक्षा के लिए स्टोन पिचिंग शुरू
लखनऊ के डालीगंज चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर के नजदीक पानी के रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलडीए ने मौके का निरीक्षण कराया। वीडियो में पानी के बहाव से मिट्टी कटने और ग्रीन कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। एलडीए की अभियंत्रण टीम ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि पानी के रिसाव से ग्रीन कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। बैरल नंबर-14 के आउटलेट से निकलता है पानी एलडीए के मुताबिक डालीगंज चौराहे के पास बैरल नंबर-14 के नजदीक ग्रीन कॉरिडोर की एप्रोच रोड है। बैरल नंबर-14 की आउटलेट पाइप एप्रोच रोड के पास मर्ज होती है, जहां से पानी का डिस्चार्ज होता है। पानी की निकासी को बेहतर करने के लिए इस आउटलेट पाइप को बढ़ाकर नदी के पास तक ले जाने का प्रस्ताव है। इस काम के लिए एलडीए की ओर से 2 जुलाई 2026 को नगर निगम को 76 लाख रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की जा चुकी है। अतिरिक्त हिस्से में हुई मिट्टी की कटान वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एलडीए की टीम ने मौके पर जांच की। निरीक्षण में सामने आया कि पानी के बहाव से जो मिट्टी की कटान दिखाई दे रही है, वह ग्रीन कॉरिडोर के स्लोप से अलग अतिरिक्त क्षेत्र में है। इससे ग्रीन कॉरिडोर के मुख्य स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एलडीए ने मामले की जानकारी नगर निगम को भी दे दी है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से जिस हिस्से में मिट्टी की कटान हुई है, वहां स्टोन पिचिंग का काम कराया जा रहा है, ताकि आगे मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User