दालमंडी में एक बार फिर गरजेगा बुलडोजर:7 मकानों की पीडब्ल्यूडी ने करवाई मुनादी, 5 अक्टूबर को होगी कार्रवाई
वाराणसी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट दालमंडी में बचे हुए 7 मकानों पर पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसे लेकर रविवार को दालमंडी में पीडब्ल्यूडी ने मुनादी करवाई और सभी को सोमवार के पहले मकान को खाली करने की चेतावनी दी है। इन सभी पांचो मकानों पर 5 अक्टूबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। ड्रीम प्रोजेक्ट की जद में आ रहे हैं मकान वाराणसी के दालमंडी प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां गहरे सीवर लाइन का काम शुरू हो चुका है। लेकिन अभी भी कुछ मकानों का ध्वस्तीकरण बचा हुआ है। इसी क्रम में दालमंडी में बचे हुए 7 मकानों की पीडब्ल्यूडी ने रविवार को ध्वस्तीकरण की मुनादी कराई। पीडब्ल्यूडी ने सभी मकानों को सोमवार के पहले खाली करने का निर्देश दिया है। सभी का मुआवजा दिया जा चुका है और अब इनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। सोमवार को होगा ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया - वाराणसी के दालमंडी प्रोजेक्ट के लिए शासन द्वारा 191 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में आवंटित किए थे। जिन्हे 181 मकानों के मुआवजे और 6 मस्जिदों की क्षतिपूर्ति शामिल थी। अभी तक 170 से अधिक मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका था। इनमे से 7 मकानों का ध्वस्तीकरण रुका हुआ था। जिन्हे सोमवार को ध्वस्त किया जाएगा। इसे लेकर मुनादी कराई गई है। सभी को मुआवजा दिया जा चुका है। इनमे से कुछ और मकान भी हैं जिन्हे ध्वस्त किया जाएगा। इन मकानों की कराई गई मुनादी दालमंडी में पीडब्ल्यूडी ने मकान संख्या सीके 39/73, सीके 39/74+76, सीके 43/112, सीके 43/112, सीके 67/1, डी 50/209-डी-1 और सी 1/16, 17 और शेष मकान ध्वस्त किए जाएंगे। अब जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे।
60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।
220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 160 से अधिक मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)