डांडिया महोत्सव का आयोजन:अग्रसेन विहार में महिलाओं और बच्चों ने किया प्रदर्शन

Oct 20, 2026 - 11:09
0
डांडिया महोत्सव का आयोजन:अग्रसेन विहार में महिलाओं और बच्चों ने किया प्रदर्शन
मेरठ में अग्रसेन विहार की रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों ने लोकगीतों की धुन पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी अध्यक्ष गौरव शर्मा, चित्रवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, कौशिक, राजीव रस्तोगी, क्षेत्रीय पार्षद सुमित मिश्रा, दिलीप चतुर्वेदी, अनुभव शर्मा और राहुल शांडिल्य सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। महिलाओं में रंजिता शर्मा, रश्मि शुक्ला, निकिता शर्मा, प्रीति राणा, वर्षा त्यागी, ललिता रस्तोगी और चारु चौधरी ने योगदान दिया। बालिकाओं में किट्टू शर्मा, परी राणा, पीहू और जानवी ने भी भाग लिया। आयोजन में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी से उत्सवी माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User