डांडिया नाइट में पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए छात्र-छात्राएं:लखनऊ में दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ, प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया

Oct 16, 2026 - 20:32
0
डांडिया नाइट में पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए छात्र-छात्राएं:लखनऊ में दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ, प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित स्टडी हॉल कॉलेज में शुक्रवार को डांडिया नाइट-2026 का आयोजन किया गया। इसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और कॉलेज के पूर्व छात्र भी शामिल हुए। स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. उर्वशी साहनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कॉलेज के समष्टि कल्चरल क्लब के सदस्यों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने संगीत की धुन पर डांडिया खेलकर अपनी प्रतिभा दिखाई। देखिए 3 तस्वीरें… पेंटिंग, स्केचिंग, पॉट डेकोरेशन, मेहंदी, नृत्य और बेस्ट अटायर जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। डांडिया प्रिंस और डांडिया प्रिंसेस का चुनाव भी खास रहा। डॉ. उर्वशी साहनी ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं और युवाओं में एकता की भावना मजबूत करते हैं। नेचर ग्रिड एनर्जी के प्रबंध निदेशक आशीष जायसवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में शेफ के आनंद चित्रवंशी, काली सौरभ शंकर, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रथा मेहरोत्रा, शिप्रा वर्मा, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव और डॉ. हिमांशु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस आयोजन को नेचर ग्रिड एनर्जी, याक एंटरप्राइजेज, वेबग्रेड टेक्नोलॉजीज और आरसी रेव्ड गैराज ने प्रायोजित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User