डांडिया नाइट में पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल:मिर्जापुर में बोलीं- धार्मिक कार्यक्रम मेल जोल बढ़ाने का माध्यम, लोगों ने ली सेल्फी

Oct 14, 2026 - 10:42
0
डांडिया नाइट में पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल:मिर्जापुर में बोलीं- धार्मिक कार्यक्रम मेल जोल बढ़ाने का माध्यम, लोगों ने ली सेल्फी
मिर्जापुर के शिवाला महंत स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार शाम अग्रवाल नवयुवक समिति के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्र के उल्लास के बीच आयोजित कार्यक्रम में परिवारों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। डीजे की धुन पर डांडिया की खनक से आयोजन स्थल उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने शिरकत कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उनके पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डांडिया की धुन पर नृत्य कर नवरात्र के उत्सव का आनंद लिया। दिव्या मित्तल ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। डांडिया नाइट में प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन ने लोगों को पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने के साथ ही परिवार और समाज के बीच आपसी सहभागिता का अवसर भी दिया। कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल,रोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User