दौड़ के बहाने बुलाकर किशोर को गोली मारी:पैर में लगी बुलेट, कक्षा 10 का छात्र आरोपी; दोनों नाबालिग

Oct 15, 2026 - 22:12
0
दौड़ के बहाने बुलाकर किशोर को गोली मारी:पैर में लगी बुलेट, कक्षा 10 का छात्र आरोपी; दोनों नाबालिग
औरैया में गुरुवार तड़के एक 14 साल के किशोर को दौड़ लगाने के बहाने घर से बुलाकर गोली मार दी गई। आरोप है कि बाइक सवार 17 साल के किशोर ने उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे तमंचे से फायर किया। घायल किशोर कक्षा 9 का छात्र है, जबकि आरोपी कक्षा 10 में पढ़ता है। दोनों नाबालिग हैं। चाचा के घर के पास मारी गोली गुरुवार तड़के करीब 3 बजे आयुष (17) हर्ष (14) को बाइक पर बैठाकर पाता रोड ले गया। रास्ते में हर्ष के चाचा सुनील राजपूत के घर के पास उसके बाएं पैर में गोली मार दी। गोली लगने से हर्ष घायल हो गया। अस्पताल ले गया, फिर छोड़कर भागा आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी घायल हर्ष को अस्पताल ले गया। वहां इलाज से मना किए जाने पर वह उसे दूसरे क्लीनिक ले गया। ड्रेसिंग कराने के बाद आरोपी हर्ष को छोड़कर भाग गया। आरोपी आयुष भाऊपुर गांव का रहने वाला है, जो फफूंद थाना क्षेत्र में आता है। हर्ष की मां रीना कुमारी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User