यूपी सैनिक स्कूल के 26 कैडेट्स NDA में क्वालिफाई:UPSC की लिखित परीक्षा-2026 में सफलता, स्कूल में खुशी का माहौल
यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ के 26 कैडेट्स ने यूपीएससी की एनडीए एवं एनए (I) लिखित परीक्षा 2026 पास कर ली है। स्कूल प्रशासन ने इस सफलता को कैडेट्स की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा बताया। प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा और हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन चमोली के नेतृत्व में कैडेट्स को शैक्षणिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें रक्षा सेवाओं में चयन के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है। सफल कैडेट्स में हर्ष (स्कूल कैप्टन), पियूष कुमार, उज्ज्वल कुमार, हर्ष चौहान, चौधरी मोक्ष तोमर, आदित्य चोपड़ा, अंगद चौधरी, शिवम यादव, संयम कुंडू, गौरान्विता गर्ग, माही श्रीवास्तव, शिवांशी द्विवेदी, उदिता पुष्करणा, सांची यादव, गरिमा मिश्रा, तुषारिका सिंह, ईशांत सिंह, आयान तोशिफ अंसारी, अनुभव सिंह, अर्पित वर्मा, निपून चौधरी, आदित्य यादव, विकास बघेल, विकास चौधरी, सृजन पुरी और हर्षित सिंह शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)