DDU में RET का शेड्यूल जारी:30 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, 4 और 5 नवंबर को परीक्षा

Oct 16, 2026 - 06:15
0
DDU में RET का शेड्यूल जारी:30 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, 4 और 5 नवंबर को परीक्षा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (RET 2026) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन के लिए होने वाली यह परीक्षा 4 और 5 नवंबर 2026 को कैंपस में ही दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले छात्र 30 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने परीक्षा का पूरा ब्योरा साझा किया है। दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं 4 नवंबर को पहले दिन सुबह की शिफ्ट में हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास की परीक्षा होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में भूगोल, लॉ (विधि), दृश्य कला, समाजशास्त्र, बॉटनी (वनस्पति विज्ञान), होम साइंस और दर्शनशास्त्र के पेपर कराए जाएंगे। दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह की शिफ्ट में एग्रीकल्चर, गणित, फिजिकल एजुकेशन, मनोविज्ञान, एजुकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फिजिक्स की परीक्षा रखी गई है। शाम की शिफ्ट में जूलॉजी (प्राणि विज्ञान), अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, संस्कृत, केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, डिफेंस स्टडीज और फार्मेसी विषय की परीक्षा होगी। पोर्टल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र 30 अक्टूबर से ही एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से अपना प्रवेश पत्र निकालकर परीक्षा की तारीख और पाली अच्छे से चेक कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User