देशभक्ति के रंग में रंगा हाथी बाला मंदिर:'वंदे मातरम' के नारों के साथ दी गई बप्पा को विदाई
नहटौर के प्रसिद्ध श्री हाथी बाला मंदिर में पिछले 11 दिनों से श्रद्धा और उल्लास के साथ चल रहा श्री गणेश उत्सव देशभक्ति के अनूठे रंग के साथ संपन्न हो गया। बप्पा की विदाई बेला को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ते हुए विसर्जन की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य मलग दास के सानिध्य में तैयार की गई इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों और श्रद्धालुओं ने देशभक्ति के तराने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति और राष्ट्रप्रेम का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि पूरा परिसर "गणपति बप्पा मोरया" के साथ-साथ "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से महाआरती उतारी गई। अंत में सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों और नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)