संस्कृत विश्वविद्यालय में विदाई समारोह:प्रो. नेगी एकलव्य परिसर में निदेशक बने; शुभकामनाओं के साथ विदा किया

Sep 25, 2026 - 07:40
0
संस्कृत विश्वविद्यालय में विदाई समारोह:प्रो. नेगी एकलव्य परिसर में निदेशक बने; शुभकामनाओं के साथ विदा किया
लखनऊ के केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में बौद्धदर्शन एवं पालि अनुसन्धान केन्द्र के विभागाध्यक्ष तथा पूर्व सह-निदेशक प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी के सम्मान में एक गरिमामय सौप्रस्थानिक (विदाई) समारोह आयोजित किया गया। प्रो. नेगी का चयन एकलव्य परिसर में 'निदेशक' के पद पर हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें यह भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह में विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और पूर्व अनुभाग व लेखाधिकारी गुरु प्रसाद ने प्रो. नेगी के साथ अपने कार्य-अनुभव साझा किए। सभी ने उनके सरल, सौम्य और आत्मीय व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनकी निष्ठा व सहयोगात्मक कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि किसी सहकर्मी का उच्च दायित्व के लिए जाना हर्ष का विषय है, लेकिन उनके दूर जाने की अनुभूति भी होती है। उन्होंने कहा कि दायित्व बदलते हैं, लेकिन प्रो. नेगी द्वारा छोड़ी गई उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति और मधुर स्मृतियां परिसर में सदैव बनी रहेंगी। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बौद्धदर्शन विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी ने किया। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों ने प्रो. नेगी को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User