देवी प्रतिमा ले जाते समय आतिशबाजी से लगी आग:भक्तों ने तुरंत बुझाई, बड़ा हादसा टला; वीडियो वायरल

Oct 11, 2026 - 12:10
0
देवी प्रतिमा ले जाते समय आतिशबाजी से लगी आग:भक्तों ने तुरंत बुझाई, बड़ा हादसा टला; वीडियो वायरल
ललितपुर में शनिवार रात देवी प्रतिमा ले जाते समय एक हादसा टल गया। आतिशबाजी के कारण प्रतिमा के पास आग लग गई थी, जिसे भक्तों ने तुरंत बुझा दिया। इस घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मां दुर्गा के भक्त प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित कर रहे थे। शनिवार रात करीब 9 बजे घंटाघर के पास से मां काली की प्रतिमा ले जाई जा रही थी। सड़क पर आतिशबाजी की जा रही थी, तभी एक चिंगारी प्रतिमा के पास गिरी और आग लग गई। कुछ भक्तों ने तुरंत हाथों से आग पर काबू पा लिया। किसी ने पानी डालने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक दिया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User