देवरिया के स्कूल में नवरात्रि उत्सव आयोजित:विद्यार्थियों ने गणेश-सरस्वती वंदना, काली तांडव, गरबा और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी
देवरिया में सलेमपुर नगर के जीएम एकेडमी में नवरात्रि और दशहरा उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती और भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, काली तांडव, गरबा और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। ‘ऐ गिरी नंदिनी’, ‘जय अंबे बोल’ और ‘अंबे तू है जगदंबे काली’ की प्रस्तुतियों को सराहना मिली। प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने नवदुर्गा के स्वरूपों की आरती उतारी और विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा है और शिक्षा व संस्कार सच्ची भक्ति का मार्ग हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)