देवरिया में आटा मिल पर बिजली चोरी पकड़ी गई:गोरखपुर की टीम ने की छापेमारी, संचालक पर केस दर्ज
देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में कन्हौली चौराहा स्थित ओम ट्रेडर्स महारानी भोग आटा चक्की पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बुधवार रात नौ बजे गोरखपुर से आई बिजली विभाग की प्रवर्तन दल द्वितीय टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया। मिल संचालक ओमकार नाथ के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक थाने में केस दर्ज किया गया है। ओमकार नाथ अपने घर पर यह आटा चक्की मिल चलाते हैं। विभाग को शिकायत मिली थी, जिसके बाद गोरखपुर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि ओमकार नाथ ने मंजूर 56 केवीए लोड से ज्यादा 56.88 केवीए बिजली का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उन्होंने 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से 150 वर्ग मिलीमीटर की अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली चोरी की। यह कार्रवाई प्रवर्तन दल द्वितीय गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में अवर अभियंता अमरजीत, उपखंड अधिकारी चंदन जायसवाल और अन्य सदस्य शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)