सहावर थाने में एसपी ने देर रात किया औचक निरीक्षण:अभिलेखों से हवालात तक का जायजा लिया, त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Oct 15, 2026 - 07:20
0
सहावर थाने में एसपी ने देर रात किया औचक निरीक्षण:अभिलेखों से हवालात तक का जायजा लिया, त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
कासगंज के एसपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार देर रात थाना सहावर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। एसपी ने बैरक, भोजनालय व थाना परिसर की साफ-सफाई भी जांची। रिकॉर्ड अपडेट व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की समीक्षा भी की। टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछितों, वारंटियों व इनाम घोषित आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। ऑपरेशन क्लीन व त्रिनेत्र की प्रगति भी जांची। एसपी ने रात की गश्त, पिकेट व पैदल गश्त को असरदार बनाने पर जोर दिया। लंबित जांचें समय पर निपटाने, शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। त्योहारों पर बाजार, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व संवेदनशील इलाकों में गश्त, ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सतर्कता व अनुशासन से ड्यूटी करने को प्रोत्साहित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User