देवरिया में भाजपा किसान मोर्चाके नए प्रदेश महामंत्री-जिलाध्यक्ष का स्वागत:विधायक शलभ मणि बोले- संगठन की मजबूती और किसानों के हितों पर करेंगे काम

Oct 15, 2026 - 16:11
0
देवरिया में भाजपा किसान मोर्चाके नए प्रदेश महामंत्री-जिलाध्यक्ष का स्वागत:विधायक शलभ मणि बोले- संगठन की मजबूती और किसानों के हितों पर करेंगे काम
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपेंद्रनाथ सिंह और जिलाध्यक्ष काशीपति शुक्ला का गुरुवार को दिन में एक बजे देवरिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गौरी बाजार चौराहे, बैतालपुर और भाजपा जिला कार्यालय तक उनका अभिनंदन हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा और मंडल उपाध्यक्ष मुकुल मणि त्रिपाठी ने स्वागत किया। जिला कार्यालय में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से होती है। किसान मोर्चा की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने में अहम है। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया। उपेंद्रनाथ सिंह और काशीपति शुक्ला ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह सैंथवार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User