देवरिया में चौकीदारों का मानदेय बढ़कर 3500 रुपए हुआ:मेधावी छात्राओं और खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित, 5 लाख का बीमा भी होगा
देवरिया में पुलिस लाइन में मंगलवार को दिन में 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के ग्राम चौकीदारों से संवाद किया। इस दौरान उनका मासिक मानदेय 2500 रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपए करने और उपचार के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा देने की जानकारी दी गई। चौकीदारों को हेल्थ कार्ड भी प्रदान किए गए। विधायकों और पुलिस अधिकारियों ने सुना संबोधन पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर मौजूद रहे। इनके साथ पुलिस अधिकारी और ग्राम चौकीदारों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत विभिन्न विद्यालयों की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलकूद में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों, समाजसेवियों और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समाजहित में योगदान देने के लिए किया प्रेरित कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, जिले के क्षेत्राधिकारी और मिशन शक्ति से जुड़ी पुलिस टीमें भी मौजूद रहीं। देखें कार्यक्रम की 4 फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)