देवरिया में महिला को ट्रक ने कुचला, मौत:स्कूटी से बेटी की फीस जमा करने जा रही थी, आकृति को नहीं पता अब मां नहीं लौटेगी
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में बरठा-बरेजी मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। ज्ञान छपरा गांव के सामने एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बरहज थाना क्षेत्र के पैना एकडंगा निवासी रीना चौहान (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रीना अपनी पांच वर्षीय बेटी की स्कूल फीस जमा करने निजी स्कूल जा रही थीं। रीना चौहान शुक्रवार सुबह स्कूटी से अपनी बेटी की स्कूल फीस जमा करने जा रही थीं। इसी दौरान ज्ञान छपरा गांव के सामने ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक सलेमपुर की तरफ फरार हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है। 5 साल की बेटी को मां के लौटने का इंतजार रीना की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनकी पांच वर्षीय बेटी आकृति अभी इतनी छोटी है कि उसे मां के हमेशा के लिए चले जाने का अहसास नहीं है। जिस मां के साथ उसका रोजमर्रा का जीवन जुड़ा था, वह अब कभी वापस नहीं आएगी। इस हादसे ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)