देवरिया में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Oct 12, 2026 - 17:15
0
देवरिया में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
देवरिया के रुद्रपुर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत सोमवार को नवरात्र के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने एलबीआर पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन तथा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी भी दी गई। अभियान में क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर, उप निरीक्षक शिवम तिवारी, महिला कांस्टेबल कंचन यादव, अंशिका यादव, ऋचा प्रजापति और आरती यादव सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User