देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 शुरू:विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाई, पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की पैदल रैली

Oct 12, 2026 - 11:44
0
देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 शुरू:विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाई, पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की पैदल रैली
देवरिया में सोमवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ हुआ। इसका मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण है। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता पैदल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर भी मौजूद थे। रैली के जरिए महिला सुरक्षा और नारी सम्मान का संदेश दिया गया। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश अभियान के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सभी थाना प्रभारियों को महिलाओं की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिला सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को भी कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User