मेरठ में खेल सामग्री का वितरण:शतरंज खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
मेरठ के गांव ढडरा में रविवार को नीटू के आवास पर खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गुलाम मोहम्मद, संजय रसूलपुर, सुनील रोहटा और अनिकेत भारद्वाज मौजूद रहे। इस दौरान शतरंज खिलाड़ियों सनी और प्रिंस को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में क्रिकेट टीम के कप्तान शिवम कश्यप के साथ अनुज कश्यप, चुन्नू कश्यप, सागर कश्यप, तुषार कश्यप, विशाल कश्यप और अजीत मौजूद रहे। बैडमिंटन टीम से शुभम, पारस, विशाल और प्रशांत तथा वॉलीबॉल टीम से सौरभ गोली कुंडू, सागर कालहर, आर्यन, नितिन, अर्पित, चिराग और निशु शामिल रहे। कैरम बोर्ड के खिलाड़ियों में माही, अवनी, विशाखा अनोखी, अफसा और फरमाना मौजूद रहीं। कार्यक्रम में रविंद्र प्रधान, प्रदीप ढडरा, राजू, गौरव, नरेंद्र सहरावत, अनुज, शिवम ढडरा, सोनवीर, श्रवण पवार, महेशपाल, बॉबी, विकास सिरोही, अनिल, हरेंद्र, मोहम्मद, रामपाल, प्रदीप मास्टर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)