देवरिया में पिकअप की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत:दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, सिंचाई विभाग तिराहे के पास हुआ हादसा

Oct 15, 2026 - 23:35
0
देवरिया में पिकअप की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत:दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, सिंचाई विभाग तिराहे के पास हुआ हादसा
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार किराना दुकानदार राजेश गुप्ता (50) की मौत हो गई। सिंचाई विभाग तिराहे के पास मछली हट्टा के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल राजेश को आसपास के लोग महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ट्वेल्थ कॉलोनी मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता पुत्र हरिप्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। वह किराने की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, राजेश रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे सिंचाई विभाग तिराहे के पास मछली हट्टा के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User