छात्रा की आत्महत्या के मामले में कोचिंग संचालक गिरफ्तार:सीतापुर में परिजनों ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

Oct 15, 2026 - 23:53
0
छात्रा की आत्महत्या के मामले में कोचिंग संचालक गिरफ्तार:सीतापुर में परिजनों ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बीएससी की 21 वर्षीय छात्रा अंजली की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे कोचिंग संचालक को पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान रंजीत प्रजापति पुत्र शिव सहाय प्रजापति, निवासी परसेहरा, थाना रामकोट के रूप में हुई है। छात्रा के परिजनों ने उस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कमरे में फंदे से लटका मिला था छात्रा का शव जानकारी के अनुसार, विष्णु वर्मा उर्फ लालू की बेटी अंजली बीएससी की छात्रा थी। घटना वाले दिन गुरुवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंजली का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने कोचिंग संचालक रंजीत प्रजापति पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छात्रा की आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और कथित प्रताड़ना से उसके संबंध की जांच कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User