देवरिया में प्राविधिक सहायक का प्रशिक्षण:पशुपालन, मत्स्य, सब्जी और मशरूम उत्पादन; अपनाकर किसान बढ़ाएं अपनी आय
देवरिया में बैतालपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एमकेएस सुंदरम ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों और आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्राविधिक सहायक कृषि विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, सब्जी, हल्दी और मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने बताया कि देश का खाद्यान्न उत्पादन करीब 50 मिलियन टन से बढ़कर 375 मिलियन टन तक पहुंच गया है। अगले दो वर्षों में 400 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. धनंजय सिंह और डॉ. रामतेज यादव भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)