बागपत के कर्म अलीपुर में फैली गंदगी:गांव में तालाब का पानी फैलने से फैली गंदगी, बीमारियों का खतरा बढ़ा
बागपत के कर्म अलीपुर गांव में सरकारी नाली बंद होने से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव में फैल गया है। इससे जलभराव और गंदगी फैल गई है। ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पर शिकायत कर नाली खुलवाने और पक्का बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम ऑफिस शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि खसरा संख्या 37 में दर्ज सरकारी नाली पिछले 10 साल से बंद है। भीमसैन अपनी फसल खराब होने का हवाला देकर इसे बार-बार बंद कर देता है, जिससे तालाब का पानी गांव में फैल जाता है। जल्द ही होगा समस्या का समाधान गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है, जिसका असर बच्चों-बुजुर्गों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी डीएम और तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में नाली खुलवाई थी, पर समस्या फिर आ गई। ग्रामीणों का कहना है की नली को तुरंत खुलवाया जाए जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े पहले भी अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराया था लेकिन फिर से जल भराव की स्थिति बनी हुई है और इसका समाधान बेहद जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा और गंदगी नहीं फैलने दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)