देवरिया में ‘राम छबिला यादव मार्ग’ का लोकार्पण:अध्यक्ष अलका सिंह ने किया शिलापट्ट का अनावरण, बोलीं- जल्द बनेगा स्मृति द्वार

Sep 25, 2026 - 16:41
0
देवरिया में ‘राम छबिला यादव मार्ग’ का लोकार्पण:अध्यक्ष अलका सिंह ने किया शिलापट्ट का अनावरण, बोलीं- जल्द बनेगा स्मृति द्वार
देवरिया शहर के रुद्रपुर रोड पर स्थित कतरारी में शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्व. राम छबिला यादव की याद में एक सड़क और कॉलोनी का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद ने मुख्य सड़क का नाम 'राम छबिला यादव मार्ग' रखा है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि समाजसेवी राम छबिला यादव ने समाज के कमजोर और आम लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके सेवा कार्यों का सम्मान करने के लिए इस महत्वपूर्ण सड़क और कॉलोनी का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पास कर राम छबिला मार्ग पर उनकी याद में एक भव्य स्मृति द्वार बनाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि बालेंदु बहादुर सिंह ने भी स्व. राम छबिला यादव के सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने जल्द से जल्द स्मृति द्वार बनाने की मांग की। कार्यक्रम के लिए आभार उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने जताया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुभाष यादव ने की, जबकि रवि प्रकाश यादव ने इसका संचालन किया। इस लोकार्पण समारोह में स्व. राम छबिला यादव की पत्नी कलावती देवी मौजूद थीं। इनके अलावा रानी यादव, प्रियंका देवी, संगीता यादव, सीमा यादव, दिवाकर पांडेय, पृथ्वीनाथ तिवारी, अभयनंदन वैश्य, सूर्य प्रकाश मिश्रा, चंद्रभूषण शुक्ला, व्यास यादव, सदानंद सिंह, बृजराज यादव, गुलशन यादव, रामलाल निराला, विपिन मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, बालेश्वर यादव, संजय यादव, विद्या निवास, गेना यादव, मकरध्वज, विशुनदेव, फणींद्र मणि, हृदय नारायण छोटे मिश्रा, मुना, रामप्यारे, रामसकल यादव, राम बहादुर यादव, राकेश यादव, सोनू यादव, अखिलेश्वर यादव, धनंजय यादव, शेखर यादव, धीरेंद्र प्रताप चौधरी, पवन कुमार यादव, रूपेश सिंह, वंश गोपाल सिंह, मनीष कुमार पटेल और अशोक कुमार कनौजिया समेत कई लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User