देवरिया में राप्ती नदी किनारे मिला युवक का शव:आधार कार्ड से हुई पहचान, गोरखपुर का रहने वाला था

Oct 10, 2026 - 17:06
0
देवरिया में राप्ती नदी किनारे मिला युवक का शव:आधार कार्ड से हुई पहचान, गोरखपुर का रहने वाला था
देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे राप्ती नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष राय (38) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद गोरखपुर के गोला बाजार थाने को सूचना दी गई। संबंधित थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत नदी में डूबने से होने की आशंका है। हालांकि, वह नदी किनारे कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User