देवरिया में सेवा ज्योति कलश यात्रा:युवाओं ने निकाला जागरूकता मार्च, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
देवरिया में युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से सुभाष चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में युवाओं, खिलाड़ियों, युवक मंगल दल के पदाधिकारियों और पीआरडी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रैली में युवाओं ने देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें तो देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। रैली में युवा कल्याण विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह तथा युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास यादव सहित पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा विभाग की ओर से विकास मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी और गिरीश चंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)