बहराइच में तेज हवाओं के साथ 25 मिनट हुई बारिश:टेंपरेचर 5 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत
बहराइच में बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब 25 मिनट तक हुई बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। इससे पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से गर्मी का असर था। दोपहर करीब एक बजे तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद घने काले बादल छा गए। बारिश के कारण सड़कों पर चल रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग की माने तो नगर समेत ग्रामीण इलाकों में शाम को भी तेज हवाओ के साथ कही हल्की तो कही तेज बारिश हो सकती है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)