देवरिया में संत रविदास के विचारों पर जनसभा:सामाजिक भेदभाव खत्म कर भाईचारा मजबूत करने पर जोर

Oct 08, 2026 - 14:55
0
देवरिया में संत रविदास के विचारों पर जनसभा:सामाजिक भेदभाव खत्म कर भाईचारा मजबूत करने पर जोर
देवरिया के अहिरौली लाला में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संत रविदास के विचारों पर जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सामाजिक भेदभाव समाप्त कर आपसी भाईचारा मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ने कहा कि पार्टी संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास के बताए रास्ते पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव कायम किया जा सकता है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि संत रविदास ने ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर मानव समानता का संदेश दिया। प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User