देवरिया में ट्रैक पर पेड़ गिरा,5 घंटे ठप रहा संचालन:बैतालपुर के पास ओवरहेड बिजली तार टूटा, आग लगी; ट्रेनें रद्द

Sep 26, 2026 - 22:19
0
देवरिया में ट्रैक पर पेड़ गिरा,5 घंटे ठप रहा संचालन:बैतालपुर के पास ओवरहेड बिजली तार टूटा, आग लगी; ट्रेनें रद्द
देवरिया में गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर शनिवार को दो जगह पेड़ गिरने से करीब पांच घंटे तक रेल संचालन प्रभावित रहा। बैतालपुर डिपो के पास शाम करीब 4 बजे डाउन लाइन पर पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट का ओवरहेड बिजली तार टूट गया और आग लग गई। इसके बाद रात करीब 8 बजे औरा चौरी के पास भी ट्रैक पर पेड़ गिर गया। दोनों घटनाओं के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही। बारिश के बीच तार जोड़ने में आई परेशानी पेड़ गिरने से ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद रेल संचालन रोकना पड़ा। बारिश के कारण टूटे तार को जोड़ने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को परेशानी हुई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान मथुरा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस और मुंबई-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को काफी देर तक स्टेशन पर रुकना पड़ा। दो ट्रेनें निरस्त, अवध-असम एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 651016 अयोध्या-भटनी डेमो और 13508 आसनसोल एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई हैं। वहीं 15909 अवध-असम एक्सप्रेस छपरा से होकर बाराबंकी के रास्ते अपने गंतव्य के लिए जाएगी। यह ट्रेन देवरिया स्टेशन नहीं आएगी। रेलखंड पर परिचालन प्रभावित होने के कारण देवरिया और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये ट्रेनें कई घंटे लेट… 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब 9 घंटे लेट। 15566 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 10 घंटे लेट। 14617 जनसेवा एक्सप्रेस करीब 30 मिनट लेट। 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 30 मिनट लेट। 55055 सवारी गाड़ी करीब 1 घंटा 25 मिनट लेट। 13020 बाघ एक्सप्रेस करीब 8 घंटे लेट। 13019 बाघ एक्सप्रेस करीब 5 घंटे 20 मिनट लेट। 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस करीब 8 घंटे लेट। 11038 पूर्णा साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 55 मिनट लेट। 12166 एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 50 मिनट लेट। 14692 मौर्य ध्वज एक्सप्रेस करीब 8 घंटे लेट। 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस करीब 9 घंटे लेट। यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार रेल संचालन बाधित होने से कई ट्रेनों को रास्ते में या अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे की टीमों ने ओवरहेड विद्युत लाइन और ट्रैक से पेड़ हटाकर परिचालन बहाल किया। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User