गोरखपुर में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 3 की मौत:एक गंभीर घायल, कैंपियरगंज के गजरहिया टोले पर हुआ हादसा

Sep 26, 2026 - 22:36
0
गोरखपुर में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 3 की मौत:एक गंभीर घायल, कैंपियरगंज के गजरहिया टोले पर हुआ हादसा
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर द्वितीय ग्राम सभा के गजरहिया टोले पर शनिवार शाम करीब तीन बजे एक हादसा हुआ।तेज बारिश के साथ आई आंधी की चपेट में आने से एक झोपड़ी पर विशालकाय पेड़ गिरने से उसमें मौजूद चार लोग दब गए। इस हादसे में किशन (13), सुभाष (45) और ज्ञानमती (40) की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम मिलन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह, सीओ अनुराग सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राजस्व कर्मियों जिसमे लेखपाल गिरिजा दत्त पांडेय ने काफ़ी हिम्मत दिखाए हुए पुलिस के सहयोग से से दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को कैंपियरगंज सामुदायिक केंद्र भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम मिलन को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सपा नेता साधु यादव भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वही कैंपियरगंज के उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी कौशिक की स्थिति ख़राब है लोग काफ़ी सावधानी बरते,सुरक्षित स्थानों पर रहे और बाहर निकलने से परहेज करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User