देवरिया में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से मुख्यालय जाते समय हुआ हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी

Oct 19, 2026 - 16:57
0
देवरिया में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से मुख्यालय जाते समय हुआ हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा गरमपुर चौराहे के पास हुआ। मृतक की पहचान कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के भैसहा छितौना पट्टी गांव निवासी राजकुमार प्रसाद (35) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से देवरिया मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान गरमपुर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User