नवमी पर सुमेरा तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:श्रद्धालु नाचते-गाते पहुंचे, महिलाओं ने सिर पर रखकर विसर्जित किए जवारे
ललितपुर में नवरात्र की नवमी पर सोमवार शाम करीब 4 बजे शहर के ऐतिहासिक सुमेरा तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नौ दिनों तक मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों ने घरों में बोए गए जवारों का विसर्जन किया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से श्रद्धालु टोलियों में नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए तालाब के घाटों पर पहुंचे। महिलाएं जवारों के पात्र सिर पर रखकर श्रद्धा के साथ विसर्जन स्थल तक आईं। घाट पर पूजा-अर्चना और आरती के बाद जवारों को जल में विसर्जित किया गया। देखें, 4 तस्वीरें…. नवरात्र और विसर्जन को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने सुमेरा तालाब के मुख्य घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। सुमेरा तालाब के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जवारे विसर्जन की धूम रही। तालबेहट के देवामाता मंदिर के तालाब और मड़ावरा क्षेत्र समेत अन्य जलाशयों में भी श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार जवारों का विसर्जन कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)