देवरिया में युवक के सीने में घोंपा चाकू; हालत गंभीर:मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती; बाजार से घर लौटते समय हुआ हमला

Oct 15, 2026 - 20:50
0
देवरिया में युवक के सीने में घोंपा चाकू; हालत गंभीर:मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती; बाजार से घर लौटते समय हुआ हमला
देवरिया के कन्हौली चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान बरडीहा दल गांव निवासी 18 वर्षीय परवेज हाशमी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परवेज गुरुवार शाम बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कन्हौली चौराहे पर बाइक सवार कुछ युवकों से उसका सामना हो गया। कहासुनी के बाद सीने में मारा चाकू बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर परवेज पर हमला कर दिया। चाकू सीधे उसके सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों ने घायल परवेज को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। घटना को लेकर अभी आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User