लखनऊ में तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाई:बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी, वह नोएडा गया तो तीसरे दिन फंदे पर लटकी

Oct 15, 2026 - 20:50
0
लखनऊ में तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाई:बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी, वह नोएडा गया तो तीसरे दिन फंदे पर लटकी
सरोजनीनगर में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह वाराणसी से 2 महीने पहले ही बॉयफ्रेंड के साथ यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई थी। बॉयफ्रेंड 11 अक्टूबर को नोएडा चला गया। इसके बाद 13 को छात्रा ने फंदा लगा लिया। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, वाराणसी के दिवंगत धीरज सिंह की बेटी शांभवी सिंह उर्फ सुभी सिंह (18) इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां आई थी। वाराणसी के ही ऋषभ नाम के लड़के के साथ किराये के कमरे में रहने लगी। उन्हीं के बगल में वाराणसी का हर्ष भी रह रहा था। पूरे दिन नहीं दिखी तो बगल के लड़के ने आवाज लगाई दोनों सरोजनीनगर की विष्णु लोक कॉलोनी में एक ही कमरे में रह रहे थे। मंगलवार को पूरे दिन शांभवी दिखाई नहीं दी तो रात करीब 8 बजे बगल का हर्ष उसके कमरे के पास पहुंचा और कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने ऋषभ को फोन किया तो पता चला कि ऋषभ रविवार को नोएडा चला गया था और वहीं है। हर्ष से फोन पर बातचीत के दौरान ऋषभ ने पहले शांभवी के सोने की बात कही, फिर हर्ष से वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर जाने को कहा। तब हर्ष ने वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़कर देखा तो शांभवी कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे मृत लटकी थी। इस पर हर्ष ने रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कहा- बताया था कि ऋषभ प्रताड़ित करता है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवाया और शांभवी के परिजनों को सूचना दी। बुधवार देर शाम परिजन लखनऊ पहुंचे तब गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिजनों का आरोप है कि ऋषभ पढ़ाई कराने की बात कहकर शांभवी को लखनऊ लाया था। करीब 10 दिन पहले शांभवी ने फोन पर प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। मृतका के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसकी मां के अलावा एक छोटा भाई और छोटी बहन है। वहीं, सरोजनीनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User