देवसीपुर में नौ दिवसीय उत्सव:नवरात्रि में की दुर्गा प्रतिमा की स्थापना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Oct 13, 2026 - 14:57
0
देवसीपुर में नौ दिवसीय उत्सव:नवरात्रि में की दुर्गा प्रतिमा की स्थापना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
मऊ के करहां परिक्षेत्र के देवसीपुर गांव में नौ दिवसीय दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अवनेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार देर शाम मां दुर्गा का पूजन किया गया। यहां श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं। पूजन-अर्चन का कार्य पंडित विंध्याचल पांडेय के मार्गदर्शन में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में मां दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है। आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रताप, अजय कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार राजभर सहित गांव के सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User