मानवता और एकता का संदेश:‘एकत्व का आलोक : संत सौरभ’ पुस्तक का विमोचन
संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर आधारित पुस्तक ‘एकत्व का आलोक : संत सौरभ’ का सुलतानपुर में विमोचन किया गया। पुस्तक की लेखिका श्रीमती रचना पीएम श्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में शिक्षिका हैं। यह कृति वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत लगातार 34वें दिन 34वीं पुस्तक के कवर विमोचन से जुड़ी है। पुस्तक में मानवता, प्रेम, करुणा, एकता, विश्वबंधुत्व और सर्वधर्म सद्भाव जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इसका उद्देश्य समाज में आपसी सम्मान, सहिष्णुता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार, अरुण कुमार यादव, अनीता सिंह, आलोक कुमार सोनकर और प्रीतम सिंह मौजूद रहे। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर ने किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)