धान काटने जा रहे कंबाइन मालिक से मारपीट:संसारपुर गांव के लोगों पर आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस को शिकायत
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कंबाइन मशीन मालिक उदल कठेरिया से मारपीट हुई है। अस्यौली निवासी उदल ने संसारपुर गांव के इरसाद, बिलाल, छोटू, शीबू, इकलाख समेत कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उदल कठेरिया ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे वह अपनी कंबाइन मशीन से संसारपुर निवासी किसान चमन सिंह के खेत में धान काटने जा रहे थे। आरोप है कि खेत पर पहुंचते ही इन लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मशीन रोककर उनसे मारपीट की। मारपीट के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। उदल ने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, पर आरोपी उनके पहुंचने से पहले भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। थाना अध्यक्ष फते बहादुर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर गांव में धान कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। वीडियो के आधार पर जांच चल रही है। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)