ढडरा में युवाओं को खेल सामग्री:विधायक बोलें- अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं खेल, युवाओं से भागीदारी की अपील

Oct 12, 2026 - 09:46
0
ढडरा में युवाओं को खेल सामग्री:विधायक बोलें- अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं खेल, युवाओं से भागीदारी की अपील
मेरठ के गांव ढडरा में रविवार को नीटू ढडरा के आवास पर युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में विधायक गुलाम मोहम्मद, संजय रसूलपुर, सुनील रोहटा और अनिकेत भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में बॉबी सिरोही, अनुज सिरोही, सनी कालहर, शुभम कालहर, प्रशांत ढडरा, पारस कालहर, विकास सिरोही, सागर, प्रिंस और मोंटी कालहर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User