बीड़ी जलाने पर भिड़े अरुणाचल- सिक्किम, मेरठ के स्टूडेंट्स:मेरठ के सुशांत सिटी में शराब पार्टी के दौरान सुभारती यूनवर्सिटी के छात्रों में झगड़ा, बीयर की बोतलें फेंककर मारी
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुशांत सिटी कॉलोनी के सेक्टर-तीन में अरुणाचल-सिक्किम और मेरठ के छात्रों में शनिवार रात झगड़ा हो गया। विवाद बीड़ी जलाने को लेकर हुआ था। इसके बाद छात्रों में जमकर मारपीट हुई, शराब की बोतलें भी चलीं। इस पूरे मामले की शिकायत रिटायर्ड डीजीपी ने यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और मेरठ एसएसपी से की, इसके बाद पुलिस ने देर रात मामले की जांच शुरू कर दी। घटना में 6 छात्र घायल हुए हैं। परतापुर थानापुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात ही चार हमलावर हिरासत में लिए। पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ये सभी छात्र सुभारती यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। जिनके बीच झगड़ा हुआ था। सिगरेट की जगह बीड़ी देने पर हुआ झगड़ा
पूरा घटनाक्रम सुशांत सिटी कॉलोनी के सेक्टर-तीन के पास का है। जहां छात्रों की शराब पार्टी हो रही थी। शराब पार्टी के दौरान कुछ छात्रों ने अरुणाचल के छात्रों से सिगरेट मांगी थी। उन्होंने बीड़ी दी। इसके बाद छात्रों ने बीड़ी को लाइटर से जलाने की शर्त रख दी। अरुणाचल के छात्रों ने बीड़ी को लाइटर से नहीं जलाया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। अरुणाचल-सिक्किम और स्थानीय छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बीयर और शराब की बोतलों फेंककर जान से मारने की धमकी दी। लाइटर से बीड़ी जलाने पर किया था इंकार
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के करीब 80 छात्र सुशांत सिटी कॉलोनी सेक्टर-तीन में रहते हैं। सुशांत सिटी कॉलोनी के एफ-ब्लॉक मैं दिल्ली के शादांश, मुजफ्फरनगर के अवीश और गौरव किराए पर रहते हैं। सभी छात्र एनएच-58 आईपास स्थित एक विवि में पढ़ते हैं। शनिवार रात साढ़े 12 बजे एफ ब्लॉक में अरुणाचल और सिक्किम और स्थानीय छात्र अलग-अलग पार्टी कर रहे थे। गौरव ने सिक्किम के संजू तबंग से सिगरेट मांगी। उसने सिगरेट होने से इन्कार करते हुए बीड़ी दे दी। उसके बाद संजू तवंग से बीड़ी लाइटर से जलाने को कहा। उन्होंने बीड़ी जलाने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर अरुणाचल- सिक्किम और स्थानीय छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से बीयर और शराब की बोतल एक- दूसरे के ऊपर फेंकी गई। ईंट और पत्थर से हमला किया गया। रिटायर्ड डीजीपी ने की थी शिकायत
इस पूरी घटना की जानकारी अरुणाचल के रिटायर्ड डीजीपी रोविन हिब्रू को हुई। तो उन्होंने डीजीपी और एसएसपी से शिकायत की। रोबिन हिब्रू हाल में दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए कॉलोनी में पुलिस तैनात की गई।
दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया
अरुणाचल और सिक्किम के छात्र एकजुट हो गए और आरोप लगाया कि अरुणाचल और सिक्किम की छात्राएं बाजार जा रही थीं तभी स्थानीय छात्रों ने रास्ता रोककर अभद्रता करने की धमकी दी। उसके बाद मामला अरुणाचल और सिक्किम तक पहुंचा। वहां के पूर्व डीजीपी रोबिन हिंदू ने डीजीपी राजीव कृष्ण और एसएसपी बीवीजीटीएस मूर्ति से बातचीत की। साथ ही दिल्ली से अरुणाचल और सिक्किम यूनियन के पदाधिकारी मनीले वालो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा। शाम करीब तीन बजे छात्रों को लेकर एसएसपी से मिले उससे पहले ही सीओ राम प्रकाश और एसओ अजय शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हमले में ये चोटिल हुए
हमले में दोनों ओर से में सिक्किम के मंजू तबंग, अरुणाचल के सितम वाके और युकुम ताके और स्थानीय छात्रों में मुजफ्फरनगर निवासी गौरव, वंश, अवीश कुमार, दिल्ली निवासी शादांश, बागपत निवासी अटल चोटिल हो गए। इनका मेडिकल कराया गया। पुलिस की बात पढ़िए..
पूरे मामले में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि घटना में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले में परतापुर थाना पुलिस ने शादांश, वंश, अवधेश और अटल को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)