दहेज हत्या केस में समझौते का दबाव:हरदोई में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, तीन महिने बाद मुकदमा दर्ज

Oct 14, 2026 - 10:42
0
दहेज हत्या केस में समझौते का दबाव:हरदोई में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, तीन महिने बाद मुकदमा दर्ज
हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र में मृतक पुत्री के दहेज हत्या के मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपियों द्वारा उसकी मां से अभद्रता, अश्लीलता और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर घटना के करीब तीन माह बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की शाम 4:49 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ​प्रकरण के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता की पुत्री की पूर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में दहेज हत्या हुई थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमें में समझौते का दबाव बनाने के लिए विपक्षी लगातार परिवार को निशाना बना रहे थे। परिजनों से मारपीट का प्रयास दावा है गत 06 जून की शाम करीब छह बजे पांचों आरोपी एकराय होकर पीड़िता के घर में घुस आए और परिजनों को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। ​घर पर कोई न मिलने पर आरोपी खेत में बने बंगले पर पहुंचे और परिजनों से मारपीट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को बलपूर्वक खींचा, जिससे उनके कपड़े फट गए और उनके साथ अश्लीलता की। मुख्य आरोपी शिवराम ने हाथ में लिए डंडे से हमला करने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की महिला के मुताबिक, ​थाने और उच्चाधिकारियों से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने शिवराम पुत्र रामचंद्र, मंगतराम पुत्र चुन्नू, विपिन व नरसिंह पुत्रगण मंगतराम (दोनों सगे भाई) और रामलखन पुत्र दीनदयाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User