चंदौली में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा:मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़, भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

Oct 14, 2026 - 10:25
0
चंदौली में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा:मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़, भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
चंदौली जिले में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में मां कुष्मांडा की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय के श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, श्री महावीर मंदिर, माता संतोषी मंदिर, माता सती मंदिर और रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां काली एवं नवदुर्गा मंदिर में खास तौर पर भीड़ दिखी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने माता रानी को पुष्प, चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाया। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदि शक्ति और सृजन का प्रतीक माना जाता है। दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन चलता रहा। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User