दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश:मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाला, एसपी के आदेश पर 4 पर केस दर्ज
प्रतापगढ़ में दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाला और आग लगाने का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कंजा सराय गुलामी गांव की रहने वाली दिशा श्रीवास्तव की शादी 28 नवंबर 2023 को सुल्तानपुर के राजेश श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले 10 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई को पति राजेश, ससुर योगेश, जेठ अनुराग और सास मंजू ने उसे पीटा। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाला और जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पहले पट्टी कोतवाली में केस दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद उसने एसपी दीपक भूकर से गुहार लगाई। पट्टी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)