बलरामपुर में पैदल चाल प्रतियोगिता:अंकुश व जानवी ने मारी बाजी, वरिष्ठ नागरिकों ने भी दिखाया उत्साह

Oct 04, 2026 - 08:47
0
बलरामपुर में पैदल चाल प्रतियोगिता:अंकुश व जानवी ने मारी बाजी, वरिष्ठ नागरिकों ने भी दिखाया उत्साह
बलरामपुर में जिला खेल कार्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रोटरी क्लब बलरामपुर के रमेश पहवा ने किया। पैदल चाल के बालक वर्ग में 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अंकुश यादव ने प्रथम, राहुल यादव ने द्वितीय और रघुवीर गिरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग के 36 प्रतिभागियों में जानवी गुप्ता पहले, रिया उपाध्याय दूसरे और श्रद्धा गिरी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक आयु के 30 वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपनी फिटनेस का जलवा बिखेरा, जिसमें दिलीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस खेल आयोजन को सफल बनाने में उपक्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक समेत स्टेडियम के सभी कोच व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User