दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर:पति, ननद और ननदोई पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को परेशान करने, मारपीट करने और घर में घुसने नहीं देने का मामला सामने आया है। इस आरोप पर पति, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में नसीर अहमद, उसकी बहन आलिया खातून और ननदोई शहाबुद्दीन को आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर भाग्यवती पांडेय को मामले की जांच सौंपी गई है। विवाहिता अफसाना खातून ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 जून 2025 को नसीर अहमद से हुई थी। शादी में मायके वालों ने दो लाख रुपए नकद के साथ बेड, कुर्सी, सोफा, मेज, अलमारी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, गैस चूल्हा, पंखा, बैग, संदूक और कपड़े जैसे कई सामान दिए थे। 16 जून को उसकी विदाई हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक हफ्ते बाद पति नसीर, ननद आलिया और ननदोई शहाबुद्दीन ने अफसाना से मायके से 10 लाख रुपए नकद लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को परेशान किया गया। शिकायत में गाली-गलौज, मारपीट, खाना नहीं देने और मोबाइल फोन छीनने का आरोप भी है। विवाहिता ने बताया कि जब उसका भाई उसे विदा कराने पहुंचा, तो आरोपियों ने उससे भी 10 लाख रुपए दहेज की मांग की। उन्होंने बिना रकम दिए अफसाना को साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद 2 सितंबर 2026 को भाई इरफान, अरबाज और आकाश के साथ विवाहिता उसे लेने पहुंची। आरोप है कि पति, ननद और ननदोई ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और कहा कि जब तक 10 लाख रुपए और दहेज नहीं मिलेगा, उसे घर में नहीं रखेंगे। साथ आए लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। विवाहिता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दी थी, जिसके बाद सिद्धार्थनगर महिला थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)