दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट:शाहजहांपुर में पति समेत पांच पर केस दर्ज, जांच शुरू

Oct 12, 2026 - 07:03
0
दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट:शाहजहांपुर में पति समेत पांच पर केस दर्ज, जांच शुरू
शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ईशमाईलपुर गांव के इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो साल पहले बेटी रीतू की शादी बेहटी गांव के नीलेश से हुई थी। आरोप है कि पर्याप्त दहेज के बावजूद ससुराल वाले बाइक न मिलने पर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि पति नीलेश और परिवार वाले रीतू से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते थे। उसे घर से निकाल दिया। पिता 20 दिन पहले उसे मायके ले आए। ससुराल वालों ने फोन पर उसे साथ रखने से मना कर दिया। इंद्रपाल सिंह की शिकायत पर मिर्जापुर थाने में 10 अक्टूबर 2026 को केस दर्ज हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज विवेक शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User