धीरेंद्र शास्त्री के बयान का भाजपा विधायक ने किया समर्थन:बोले- महाराज ने कुछ गलत नहीं कहा, नवरात्र में महिलाएं देवी का स्वरूप अपनाएं
गोंडा में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन किया है। बुधवार देर शाम करीब 4 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बड़े संत हैं और उनके करोड़ों अनुयायी हैं। वह सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं। विधायक ने कहा कि उनके बयान में कुछ भी गलत नहीं है। 'हमारी महिलाएं देवियों का रूप हैं' मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा, “महाराज जी ने सही कहा है। हम हिंदू और सनातन धर्म से हैं, इसलिए हमारी महिलाएं महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का रूप हैं। इसमें कोई गलत बयान नहीं है।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग अपने देवी-देवताओं को आदर्श मानते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं। विधायक ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान को उचित बताते हुए कहा कि कुछ लोगों को इस पर आपत्ति हो रही है, लेकिन उनके मुताबिक इसमें कुछ गलत नहीं है। नवरात्र में डांडिया-गरबा कार्यक्रमों को लेकर दिया था बयान दरअसल, नवरात्र के दौरान अलग-अलग जगहों पर होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रमों को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने बेटियों से दुर्गा, बानो काली बनो, बुर्का वाली नहीं बनो जैसी बात कही थी। इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने उनके समर्थन में बयान दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)