संजय निषाद बोले- यूपी में ओवैसी का असर नहीं होगा:भदोही में कहा- सपा विधायकों का BJP में स्वागत, दिल्ली में निषाद पार्टी करेगी महारैली
भदोही में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने ओवैसी की उत्तर प्रदेश में एंट्री और 2027 के विधानसभा चुनाव पर उनके प्रभाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी का कोई असर नहीं होगा। उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश है, यह हैदराबाद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी ओवैसी का प्रभाव नहीं दिखेगा। ओपी राजभर के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया ओपी राजभर के ओवैसी के बयानों का समर्थन करने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि भारत में उन्मादी लोगों की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस दौरान सपा से निकाले गए विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने का स्वागत भी किया।
21 अक्टूबर को दिल्ली में निषाद पार्टी की महारैली डॉ. संजय निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी 21 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में महारैली करेगी। इसमें मछुआ समुदाय के लिए अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण सहित अन्य मांगें उठाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रैली के जरिए समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)